हाईब्लाड प्रेशर: जिंदगी का खतरा न बन जाये
Homeजाने कोन से योगा करेंगे बीपी की प्रॉब्लम को सॉल्व
बीपी को नियंत्रित करने के लिए योगा उपयोगी
Yoga reduce blood pressure
आगरा। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से अधिकतर लोग परेशान है। इसकी वजह से लोगों को पेरालिसिस अटैक एवं ब्रेन हेमरेज किडनी फेलीयर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसको रोकने के लिए लोग नियमित दवाओं का सेवन कर रहे हैं। उसके बाद भी कुछ लोगों पर दवाओं का प्रभाव कम होता जाता है। दवा के प्रभाव के कम होने पर चिकित्सक दवा की डोज में वृद्धि करते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार यदि आप योगा करते हैं। तो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आसानी हो सकती है। बीपी के लिए कुछ योगा आज हम बता रहे हैं। योगा के साथ ही प्राणायम भी बीपी को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
भद्रासन
भद्रासन को तितली आसान भी कहा जाता है। यह तनाव और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सुविधा प्रदान करता है। इस आसन को करने के लिए अपने दोनों पैरों के तलवों को घुटना मोडने के साथ मिला लेना चाहिए। दोनों पैरों के पंजों को दोनों हाथों से पकड़ कर फिर धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार नीचे उपर चलाने चाहिए। लगभग तीस सेंकिंड से एक मिनट तक इस आसन को करते रहना चाहिए। इस दौरान सीधे बैठना और सांसों को शांति के साथ लेते रहना चाहिए।
मत्स्यासन
इस आसन को चिकित्सकों द्वारा अक्सर प्रत्येक व्यक्ति को करने के लिए कहा जाता है। यह आसन तनाव को कम करता है और शरीर को आराम प्रदान करता है। इसको मछली आसन भी कहते हैं। इस आसन को करने के लिए पद्मासन में बैठ जायें। उसके बाद पद्मासन में ही आराम से धीरे-धीरे लेट जायें। लेटने के बाद अपनी छाती और सिर को उपर की तरफ उठाये। इस स्थिति में आपका सिर और दोनों हाथ- पैर जमीन पर रहेंगे लेकिन पीठ का हिस्सा जमीन से उपर उठ जायेगा। लंबी गहरी सांस के साथ इस मुद्रा में तीस सेकिंड से लेकर एक मिनट तक अपनी क्षमता के अनुसार किया जा सकता है।
व्यवहार – योग के साथ ही अपने आचार विचारों में भी मनुष्य को परिवर्तन करना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर तेज गुस्सा करने की आदत को छोड़ना चाहिए। किसी भी बात को दिल पर लेने की आदत, बदले के भावना आदि को त्यागना चाहिए। मान-अपमान जैसी निरर्थक बातों में अपना मन खराब करने से बचना चाहिए। यदि इन बातों से बचने में आपको दिक्कत होती है तब आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए कमेंट करें। ऑन लाइन या ऑफ लाइन योगा के लिए हमारी बेवसाइड पर विजिट करें। https://yogaatyourhome.com/ योगा एट योर होम के एक्सीपीरियंस प्रशिक्षक किसी भी व्यक्ति को उसकी जरूरत के अनुसार उसको उसके घर पर ही योग कराते हैं।