मोटापा हो सकता है खतरनाक
Home- वजन बढ़ने से शरीर बन रहा बीमारियों का घर
- मोटापे को कम करने के लिए योगा करे
भाग – दौड़ भरी जिंदगी में लोग आजकल अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं। वजन बढ़ने से लोगों की जीवन दुखों वाला बन जाता है। अधिक वजन घुटनों के खराब होने का पहला कारण है शरीरिक हालत बेड़ोल हो जाती है। लोगों को बाडी शेमिंग का सामना करना पड़ता है। जल्दी थकान होने लगती है। शरीरिक क्षमता कम हो जाती है। पैदल चलना, जमीन पर बैठना मुश्किल हो जाता है।
मोटापे को कम नहीं किया जाये तब मोटापे से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। टाइप 2 डायबिटीज, हृद्यरोग, स्लीप एपनिया जिसमें नींद के दौरान बार-बार सांस रूक जाती और शुरू हो जाती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस एक तरह का गठिया और जोड़ों का दर्द, बीपी, थायराइड, जैसी अनेकों बीमारियों का घर शरीर धीरे-धीरे बन जाता है। जब कोई मुश्किल खड़ी होती है तो एक बार में लाखों रूपये का खर्चा चिकित्सा पर करना पड़ता है। परिवार के लोग परेशान अलग होते हैं।
योग से होगा, वजन कम
इसके लिए बहुत से उपायों को अपनाते हैं। लेकिन उसके बाद भी उनका वजन कम नहीं होता। ऐसे लोगों के लिए योगा मदद कर सकता है। योगा करने की शुरूआत करने पर तुरंत परिणाम की अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। सबसे पहले योगा को अपनी जीवन शैली में शामिल करना चाहिए। योगा कभी भी कोई विडियो देख कर नहीं करना चाहिए। योगा टीचर की इसके लिए कम से कम तीन महीने तक सेवाएं लेनी चाहिए। योगा के साथ अपने आहार और व्यवहार को भी संतुलन में लाना चाहिए। सिर्फ एक घंटे योगा करें और आहार व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं करने पर योगा के प्रभाव उतने प्रभावशाली दिखाई नहीं देते। योगा तन-मन और आत्मा तीनों पर काम करता है। इसके लिए योगा के अनुसार अपनी खानपान व जीवन शैली में भी बदलाव समय -समय पर अलग-अलग तरीके से करते रहना चाहिए।
शरीर का वजन – कम करने के कुछ योग आसन
भुजंगासन – इसके अभ्यास से अपके पेट की मांसपेशियों को ताकत मिलती है। साथ ही पेट की आसपास की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसके लिए पेट के बल लेट कर अपने हाथ की हथेलियों को कंधे के नीचे रखे और कमर तक के हिस्से को दोनों हाथों पर वजन डालते हुये उपर की तरफ सांस लेते हुये उठायें। सांस छोड़ते हुये वापस आयें। एक ही अवस्था में लगभग दस सेकिंड से तीस सेकिंड तक धीरे-धीरे समय बढ़ते हुये जायें। कम से कम दस बार इसको करना चाहिए।
वजन कम करने के लिए नोका आसन, वीर भद्रासन, त्रिकोणासन, सूर्य नमस्कार आदि का उपयोग भी किया जाना चाहिए। यह आसन आपके पूरे शरीर को टोन करेंगे। मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखेंगे। शरीर को सुदृढ़ बनायेंगे।
अधिक जानकारी के लिए कमेंट करें। ऑन लाइन या ऑफ लाइन योगा के लिए हमारी बेवसाइड पर विजिट करें। https://yogaatyourhome.com/ योगा एट योर होम के एक्सीपीरियंस प्रशिक्षक किसी भी व्यक्ति को उसकी जरूरत के अनुसार उसको उसके घर पर ही योग कराते हैं।